रामपुर बुशहर। पहले नवरात्र पर रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र में स्थित मां श्राईकोटी मंदिर में पहले दिन कई लोगों ने शीश नवाया। दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से मंदिर में श्रद्धालु जुटने शुरू हुए और दिन भर लोगों ने मंदिर में दर्शन किए। महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में भी श्रद्धालु दिनभर माता के दर्शन को पहुंचते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि मंदिर में रोजाना दुर्गा पाठ का किया जा रहा है।