फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में 118 मरीजों की आंखों के हुए सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
रामपुर में नेत्र रोग के ऑपरेशन का इंतजार करते ग्रामीण इलाकों से आए मरीज। संवाद
विज्ञापन
. श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास ने लगाया निशुल्क शिविर
विज्ञापन

. मरीजों की जांच के बाद आज दी जाएगी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर ने रविवार को निशुल्क नेत्र जांच और शल्य चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के हजारों मरीजों के आंखों की जांच की गई और 118 जरूरतमंद मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। रविवार को सुबह 8:00 बजे न्यास के अध्यक्ष अश्वनी सोनी और महासचिव विनय शर्मा ने श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास परिसर रामपुर से दाखिल 10 मरीजों का पहला जत्था ऑपरेशन के लिए रवाना किया। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर के ऑपरेशन थियेटर में इन सभी मरीजों के ऑपरेशन रोटरी आइज फाउंडेशन मरांडा पालमपुर के प्रभारी डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. सुशांत और उनकी टीम ने किए। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की ओर से आयोजित 12वें निशुल्क नेत्र जांच और शल्यचिकित्सा शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र के करीब डेढ़ हजार मरीजों की आंखों की जांच की गई थी। चिकित्सकों ने करीब 300 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी। इसमें जरूरतमंद और अति आवश्यक 118 मरीजों का खनेरी रामपुर में ही ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। कुछ पेचीदा मामले होने और एक दिन में कुछ क्षमता से ज्यादा मरीज होने के कारण उन्हें मरांडा पालमपुर अस्पताल आने की सलाह दी गई। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि एक दिन की शल्य चिकित्सा में जितना ज्यादा संभव हो सका, चिकित्सकों ने अपना पूरा प्रयास कर 118 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए हैं। इन सभी मरीजों को सोमवार को जांच के बाद छुट्टी दी जाएगी। इस शिविर को सफल बनाने के लिए न्यास के उपाध्यक्ष राजीव सिंगला, रोशन चौधरी, कोषाध्यक्ष मदन भारती, न्यास के सभी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, रक्तदान परिवार, रामपुर के व्यापारी वर्ग और कई संस्थाओं के स्वयंसेवक भी बढ़चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं।

रामपुर में नेत्र रोग के ऑपरेशन का इंतजार करते ग्रामीण इलाकों से आए मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें