फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेक कार्यों के लिए श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास को मिला सम्मान

विज्ञापन
रामपुर में सत्यनारायण मंदिर न्यास के पदाधिकारियों को सम्मानित करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह। सं
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने न्यास के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर का श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास सामाजिक हित के लिए कई काम कर रहा है। न्यास की ओर से हर वर्ष गरीब और आर्थिक रूप से अक्षम बेटियों के विवाह करवाए जाते हैं। हाल ही में न्यास ने 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। न्यास के उत्कृष्ट कार्यों के देखते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने न्यास के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेक कार्य करने के लिए श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंगलवार को पदम महल परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में न्यास को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर के ओर से न्यास के उपाध्यक्ष राजीव सिंगला, रोशन चौधरी, महासचिव विनय शर्मा और कोषाध्यक्ष मदन भारती को मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने न्यास की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्य करने के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की ओर से गरीब कन्या विवाह, निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्यचिकित्सा शिविर, सस्ती एंबुलेंस सेवा जैसे कार्यों की सराहना की। न्यास के पदाधिकारियों ने भी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को श्री ठाकुर सत्यनारायण के चित्र, टोपी शाॅल और भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें