फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रेया मेहता मिस और कुलभूषण शर्मा चुने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने रैंप पर बिखेरे जलवे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय सत्र के प्रशिक्षु छात्रों की ओर से चतुर्थ सत्र के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने रैंप पर जलवे बिखरे। प्रशिक्षु छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ रैंप वॉक और मिस एवं मिस्टर फेयरवेल का चयन भी किया गया। श्रेया मेहता को मिस फेयरवेल और कुलभूषण शर्मा को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। मिस्टर पर्सनालिटी सौरव ठाकुर और मिस पर्सनालिटी में शिवानी कटोज को पुरस्कृत किया गया। रैंप वॉक गेम राउंड, पहाड़ी नाटी, एकल नृत्य में संजीवनी और विजय लक्ष्मी, ज्योति एंड पार्टी का बॉलीवुड डांस काफी सराहनीय रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन दिव्या कालिया, पल्लवी, पूजा, ज्योति और आदितिका ने किया। कक्षा प्रतिनिधि पंकज और अक्षिता की अगुवाई में फेयरवेल पार्टी का सफलतापूर्वक आयोजन। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद और सचिव राजीव शर्मा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका अनीता गुप्ता रहीं। प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि विदाई समारोह में दूसरे सत्र के छात्रों ने आउटगोइंग बैच 2024-26 के छात्रों को फेयरवेल दी गई। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र नेगी, वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, तपस्या शर्मा, सपना, दीपक, नवनीत चौहान, किरण वाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, गौरव गौतम, हेमराज और कुंदन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें