रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेविका श्रेया का चयन नॉर्थ जोन प्री-आरडी शिविर-2026 के लिए हुआ है। यह शिविर 22 से 31 अक्तूबर तक गुरुग्राम में लगाया जाएगा। श्रेया के चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। श्रेया ने आठ अक्तूबर को सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। यहां उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और मेहनत के आधार पर उनका चयन अगले चरण के लिए किया गया है। अब वह नॉर्थ जोन प्री-आरडी शिविर में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रोफेसर संधीरा और प्रोफेसर भूपेंद्र ने श्रेया को बधाई दी।