फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत से पर्यटन कारोबार पटरी से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
. कारोबारियों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

.
होटल एसोसिएशन ने सरकार से समस्या दूर करने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की भारी कमी ने पर्यटन व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। पर्यटन सीजन के बीच सिलिंडरों की किल्लत के कारण स्थानीय होटल व्यवसायियों और रेस्तरां संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शांता कुमार नेगी ने कहा कि जिले में कुछ समय से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित है। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में ईंधन की कमी के कारण सेवाओं को सुचारु रखना मुश्किल हो गया है। सिलिंडर न मिलने के कारण कई रेस्तरां और होटलों के रसोई के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे बुकिंग रद्द करनी पड़ रही है। सिलिंडरों में आपूर्ति में देरी और कमी की वजह से पर्यटन से जुड़े लोगों को हर दिन वित्तीय घाटा झेलना पड़ रहा है। जिले की छवि पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि सैलानियों को उचित सुविधाएं देने में बाधा आ रही है। सिलिंडरों की कमी ने कारोबार संकट में डाल दिया है। यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो होटल संचालकों के पास अपना काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। नेगी ने मांग की है कि पर्यटन व्यवसाय की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी को दूर करे और सप्लाई चेन को दुरुस्त करे ताकि पर्यटन सीजन में व्यवसायियों को और अधिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें