फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्लास्टिक का प्रयोग करने पर दुकानदारों के काटे चालान, छह हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने वीरवार को रिकांगपिओ सब्जी मोहल्ला और बस अड्डा की करीब 50 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान काटे और छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिला नियंत्रक धनवीर ठाकुर और निरीक्षक खाद्य नागरिक उपभोक्ता मामले चंदू लाल ने दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ढाबों में सिलिंडर की भी चेकिंग की, जिसमें दो सिलिंडरों को जब्त किया गया। रेट लिस्ट न लगाने पर एक दुकानदार का भी चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें