रोहड़ू। रोहड़ू में दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदार हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहड़ू में मोनाल होटल के समीप उसकी इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। तीन दिन पहले उनकी दुकान से एक महिला ने पंखा खरीदा था। 16 जून को महिला का पति पंखा लेकर दुकान में आया तथा पंखा बदलने की बात कही। पंखा टूटा हुआ था, जिस पर पंखा बदलने से इन्कार कर दिया। संदीप ने दुकानदार पर उसी पंखे से हमला कर दिया। दुकानदार हरदीप सिंह को चोटें आई हैं। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।