रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी के छात्र शिवांश ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। वर्तमान में शिवांश दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें स्प्रिंगडेल स्कूल के छात्र शिवांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने शिवांश को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।