फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिवांश ने एक्टिविटी कॉर्नर में हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
शिवांश ने जिला ​स्तरीय एक्टिविटी कॉर्नर में पहला स्थान हासिल करने पर पुरस्कार देते मुख्याति​थि।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी के छात्र शिवांश ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। वर्तमान में शिवांश दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें स्प्रिंगडेल स्कूल के छात्र शिवांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने शिवांश को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें