फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिवांश सरस्वती को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
फार्मेसी कालेज रोहड़ू के तृतीय वर्ष के छात्र शिवांश सरस्वती पुरस्कृत होते हुए
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के तृतीय वर्ष के छात्र शिवांश सरस्वती ने देवभूमि विश्वविद्यालय उत्तराखंड की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उम्दा प्रदर्शन किया है। छात्र के प्रस्तुत पोस्टर को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के खिताब से नवाजा गया है। सम्मेलन 17 और 18 जनवरी को आयोजित किया गया था। इसका थीम फार्मा कनेक्ट विज्ञान, उद्योग और प्रौद्योगिकी को सतत् भविष्य के लिए एकीकृत करना था। इस सम्मेलन में फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में तृतीय वर्ष से शिवांश सरस्वती, अदिति और द्वितीय वर्ष से हिमांशी जमवाल ने भाग लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. मोंटू पटेल थे। छात्रों ने पोस्टर मेकिंग का कार्य कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका नागू और सहायक प्रोफेसर डॉ. विनीत मेहता के मार्गदर्शन में किया। काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने सम्मेलन में गए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें