नित्थर (कुल्लू)। युवक मंडल आनस ने चारमाला गांव के निवासी तेज राम के उपचार के लिए 15 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। तेज राम की किडनी फेल हो गई है। इसका प्रत्यारोपण होना है। युवक मंडल आनस के सदस्यों ने बताया कि समाज की सामूहिक शक्ति से बड़े से बड़ा संघर्ष भी जीता जा सकता है। आज तेज राम को सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि पूरे समाज के सहयोग और संवेदनशीलता की आवश्यकता है। युवक मंडल ने सभी समाजसेवियों, संस्थाओं, युवाओं और सक्षम व्यक्तियों से अपील की है कि वे आगे आएं और अपनी सामर्थ्य अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करें, ताकि तेज राम का उपचार सफलतापूर्वक हो सके।