फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में शिव पुराण 16 से 23 जून तक

विज्ञापन
बूढ़ा महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले शिव महापुराण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने बारे न
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के आराध्य देवता बूढ़ा महादेव मंदिर में 16 से 23 जून तक शिव महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आनी, करसोग और रामपुर क्षेत्र के कई देवी-देवता शिरकत करेंगे। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना जताई जा रही है। सात दिवसीय इस अनुष्ठान में नौ देवी-देवता शिरकत करेंगे और क्षेत्र के लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। शिव महापुराण को लेकर इन दिनों मंदिर कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी आयोजन को ध्यान में रखते हुए देहरा पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर, नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान कुक्कू ठाकुर व ओम प्रकाश ने नायब तहसीलदार नित्थर ज्योति प्रकाश चौहान और थाना प्रभारी निरमंड पुलिस चौकी नित्थर को ज्ञापन सौंपा है। प्रधान देहरा अनिता ठाकुर और प्रधान नित्थर प्रवीण कुमार ने कहा कि आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रहती है। धार्मिक अनुष्ठान में दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें