रोहड़ू। शिव शक्ति धाम मंदिर रोहड़ू मेें नौ जुलाई से 19 जुलाई तक सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर मेें नौ जुलाई को शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक व्यास कन्हैया शास्त्री कथा वाचन करेंगे। इस दौरान शिव शक्ति धाम स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि सावन मेले का आरंभ नौ जुलाई को कलश यात्रा के साथ होगा। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा सुनाई जाएगी। प्रति दिन पूजा पाठ व भजन-कीर्तन होगा। रूद्राभिषेक किया जाएगा। 19 जुलाई को कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।