फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शिमला ब्लाक बना ओवरआल विजेता

विज्ञापन
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में ओवर आल विजेता बनी शिमाल ब्लाक की टीम सामुहिक रुप से - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। पीजी कॉलेज सरस्वतीनगर में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में ओवरआल चैंपियन का खिताब शिमला ब्लॉक ने जीता है। स्पर्धा के समापन समारोह में कॉलेज प्राचार्य पीपी चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्पर्धा में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्पर्धा में शिमला ब्लॉक की टीम ने 18 स्वर्ण, 48 रजत पदक जीतकर ओवरआल विजेता का खिताब जीता। स्पर्धा में मानवी शर्मा, ईशांत शर्मा, अमन ठाकुर, कृति काल्टा, दिव्यांशी, तपस्या, यशस्वी ठाकुर, नीतिक चौहान, ईशान, ज्योतिरादित्य सिंह, आरव, रूहान, अध्यन, पूजा और हन्नी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पद जीते।
अमन कौशल, सूर्यांश, सुजल शर्मा, सुर्यांश चौहान, उदय ठाकुर, दक्ष, अनमोल, वंश शर्मा, अमन शर्मा, आरव शर्मा, काश्वी कलेट, दक्ष ठाकुर, साक्षी, रशीद, अक्षित, वैशनवी, संध्या, प्रद्युत गौतम, विहान, कौशतव लुकटा, शिवांश कौंडल, रिवांश चौहान, सानवी शर्मा, विनीत, सुमित और सुर्यांश मेहता ने भी अलग-अलग भार वर्ग में पदक जीते हैं।
विज्ञापन

शिमला ब्लॉक की टीम के कोच नारायण सिंह चौहान और टीम प्रबंधक प्रिया डोगरा ने बताया कि खिलाड़ियों ने स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस मौके पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश मांटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें