फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिलगिरी बिशू मेला संपन्न

विज्ञापन
ऐतिहासिक शिलगिरी बिशु मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
विज्ञापन
रोहड़ू। कोटखाई क्षेत्र के चगांव-परगना में शिलगिरी बिशू मेला रविवार को संपन्न हो गया। चगांव-परगना के गांव कड़ेहल, हिमरी, भड़ेच, घुंडा, खतरोट, पाली, टिकरी, झंगरोली, कोटला और थर्मला सहित आसपास की पंचायतों से आए लोम मेले में शामिल हुए। दो दिवसीय बिशू मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मेला कमेटी के वरिष्ठजनों ने कोटेश्वर महादेव और स्थानीय देवी-देवताओं की विधिपूर्वक पूजन-अर्चना कर पारंपरिक नृत्य किया। इस वर्ष मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र पारंपरिक ठोडा खेल रहा। इसमें कलजार मतियाना और नगाडू ठियोग के प्रतिष्ठित ठोडा दलों ने शाटी व पाशी के खेल को प्रस्तुत किया। ठोडा खेल ने दर्शकों में विशेष उत्साह और रोमांच भर दिया। हिमरी पंचायत के पूर्व प्रधान राजीव मैहता ने बताया कि ठोडा खेल मेले का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें