कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक दरबार ग्राउंड से पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवक बस स्टैंड से होते हुए कुमारसैन बाजार से गुजरे और वापस दरबार ग्राउंड पहुंचकर संचलन का समापन किया। इस दौरान भारत माता की जय के जयघोष से क्षेत्र का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में खंड संचालक श्रद्धा सिंह, अनुज कैथला और प्रताप ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से संगठनात्मक एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।