काजा (लाहौल-स्पीति)। राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन काजा इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शरब गायलसन को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा यूनिट सचिव डोल्मा छेरिंग, वरिष्ठ उपप्रधान रजत कौशल और उपाध्यक्ष अक्षय कुमार को बनाया गया। महिला वर्ग में उपाध्यक्ष छेरिंग युदोन्न को बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव ताबो छेरिंग तंदूप, दोर्जे छेरिंग, ताषी छेरिंग और ताशी डोलकर को बनाया गया। कोषाध्यक्ष दोर्ज छेरिंग, लेखा परीक्षक केसंग और मुख्य सलाहकार भूपेंद्र शर्मा को चुना गया। बैठक में सक्रिय कर्मचारी और काजा इकाई के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेआर शर्मा ने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के आगामी बिजली बिल 2025 के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि 1602 उपभोक्ता मित्र की भर्ती प्रक्रिया को अन्य विभागों की तर्ज पर किया जाए। इस मौके पर संयुक्त सचिव रंगीन वर्मा, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी यूनियन और भावा इकाई सचिव संजीव शर्मा उपस्थित रहे।