फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गवास गांव में शांतड़ी अनुष्ठान 6 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे लोग और मंदिर कमेटी के सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के गवास गांव में 6 जनवरी से तीन दिवसीय शांतड़ी अनुष्ठान शुरू होगा। इसके लिए ग्रामीणों और मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब प्रशासन यातायात व्यवस्था, बिजली और अन्य सुविधाओं को सुचारु करने के लिए लगातार कसरत कर रहा है। शांत अनुष्ठान के सफल आयोजन के साल बाद इसका छोटा स्वरूप शांतड़ी अनुष्ठान को आयोजित किया जाता है। गवास गांव में पिछले साल जनवरी में 38 साल बाद शांत अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इसमें तीन दिन तक हजारों लोग धार्मिक अनुष्ठान के गवाह बने। गवास देवता गुडारू देवता के मोतमीन अशोक चौहान ने बताया कि इस साल 6 से 8 जनवरी तक शांतड़ी अनुष्ठान देवता गुडारू महाराज के मंदिर में किया जा रहा है। शांत अनुष्ठान के सफल आयोजन के बाद शांतड़ी अनुष्ठान का आयोजन जरूरी होता है। शांत का छोटा स्वरूप ही शांतडी रहता है। इसमें पहले शांत की तुलना खूंद और देवता कुछ कम रहते हैं। इस बार शांतड़ी अनुष्ठान देवता गुडारू छुपाड़ी, देवता गुडारू डिस्वाणी, देवता महासू अस्तानी, दवेता पवासी भटवाड़ी और परशुराम देवता हजारों लोगों के साथ पहुंच रहे हैं। 6 जनवरी को मेहमानों का स्वागत संघेड़ा, 7 जनवरी को शिखा पूजन और 8 जनवरी को विदाई समारोह उच्छड़ पाछ़ होगा। गवास गांव निवासी सुरेंद्र माल्टू ने कहा कि ग्रामीणों और मंदिर कमेटी की ओर से अनुष्ठान की सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं। अधिकारियों के साथ गांव के लोगों और मंदिर कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी और अन्य सेवाओं पर चर्चा की गई है। इस अनुष्ठान में भी हजारों लोगों के गवास पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें