फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शापड़ा में शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल की ननाहर पंचायत के शापड़ा गांव में महाकाली दियुन्दर के सानिध्य में 26 मई को माता कड़ासन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में जोड़ना से शिरगुल महाराज, देवी माता जलशर, देवता रिहाटना और देवता डूम की पालकियां भी शामिल होंगी। हजारों वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पिछले वर्ष शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो गया है। वीरवार को माता कड़ासन की पालकी स्नान के लिए नगरकोट जिला कांगड़ा के लिए प्रस्थान कर चुकी है और 26 मई को वापिस शापड़ा पहुंचेगी। उसके बाद धार्मिक अनुष्ठान शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के वजीर रमेश कीमटा ने कहा कि कुरुड़ को मंदिर तक स्थानीय लोगो की ओर से पहुंचाया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं के लिए सभी बरबिशी गण की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें