फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वीरगढ़ में शान-ए-कोटगढ़ क्रिकेट कप का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेगी 1,11,111 रुपये नकद राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नववर्ष के आगाज में शान-ए-कोटगढ़ क्रिकेट कप का शुभारंभ वीरवार को वीरगढ़ स्टेडियम में हुआ। युवक मंडल मंगसू की ओर से ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 48 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। युवक मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया गया। चिट्टा छोड़ो-खेल खेलो संदेश के साथ प्रेस क्लब और एसडीएम कुमारसैन के मध्य पहला मैच खेला गया। एसडीएम इलेवन कुमारसैन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब की टीम ने नौ ओवर में जीत हासिल की। युवक मंडल मंगसू के अध्यक्ष विपुल सिंघा ने बताया कि विजेता टीम को 1,11,111 रुपये नकद राशि और उपविजेता टीम को 55,555 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के उद्देश्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वे खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें और अपनी ऊर्जा राष्ट्र हित में लगाए। वहीं, मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए, ताकि ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिले। खेलकूद से अनुशासन और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें