फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में शहीद पवन धंगल खेलकूद प्रतियोगिता चार जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चार जून से किया जा रहा है। शुक्रवार को शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के सदस्यों ने प्रतियोगिता को लेकर बैठक की। शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के प्रधान अजय नेगी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाओं के लिए पंचायत वाइज वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। महिलाओं के लिए रस्साकशी, लोकनृत्य और स्नूकर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वॉलीबाल में पुरुषों की एंट्री 2,500, महिलाओं की 1,200 रुपये रखी है। वहीं, रस्साकसी और लोकनृत्य में पांच-पांच सौ और स्नूकर की एंट्री भी पांच सौ रखी गई है। पुरुषों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 60 हजार नकद, ट्रॉफी और दूसरा पुरस्कार 30 हजार नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। महिलाओं को प्रथम पुरस्कार 12 हजार और दूसरा पुरस्कार छह हजार दिया जाएगा। महिलाओं को रस्साकशी में प्रथम पुरस्कार सात हजार और दूसरा इनाम तीन हजार नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। लोकनृत्य में प्रथम पुरस्कार 11 हजार नकद, ट्रॉफी और दूसरा इनाम पांच हजार नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। स्नूकर में प्रथम पुरस्कार छह हजार नकद व ट्राॅफी और दूसरा पुरस्कार तीन हजार व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के साथ कई आकर्षण इनाम भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। बैठक में क्लब के उप प्रधान अभिजीत, सचिव मनीष, कोषाध्यक्ष अभिषेक नेगी, सलाहकार राहुल नेगी सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें