फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शाह, कांधार और सिकासेरी ने जीते वॉलीबाल मुकाबले

विज्ञापन
सरपारा में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि, महिलाएं और अन्य। स्रोत : कमे
विज्ञापन
सरपारा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच जारी
विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेगी 33 हजार रुपये इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा की ओर से आयोजित 54वीं महिला एवं पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जबकि महिलाएं भी वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी अनंत राम सदानी बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। पहले दिन शाह, कांधार और सिकासेरी की टीम ने वॉलीबाल मुकाबले जीते। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला मुकाबला शाह और डीजे बॉयज फांचा के मध्य हुआ, जिसमें शाह टीम ने 2-1 से पटकनी दी। दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा बी टीम और ब्लैक स्टार कांधार के मध्य हुआ। इसमें कांधार टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पाया। तीसरा मुकाबला सिकासेरी और सुघा टीम के मध्य हुआ, जिसमें सिकासेरी ने जीत हासिल की। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनजीत ने कहा कि वॉलीबाल विजेता टीम को 33 हजार रुपये इनामी राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 16 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। महिला वॉलीबाल विजेता टीम को 10 हजार इनामी राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 5 हजार और कप से पुरस्कृत करेंगे। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5 हजार रुपये व कप और उपविजेता टीम को 2,500 रुपये नकद राशि एवं कप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैरम और शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर खेली जा रही है। प्रतियोगिमा में रामपुर, ननखड़ी, निरमंड, कोटगढ़ और किन्नौर खंड की टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले डे-नाइट खेले जा रहे हैं। इस मौके पर उपप्रधान प्रवीण ठाकुर, सचिव विवेक कपूर, सह सचिव मोहित सदानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र परशेटका और सलाहकार किशोर जिष्टू सहित कई अन्य मौजूद रहे।

सरपारा में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि, महिलाएं और अन्य। स्रोत : कमे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें