फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ शाड़ की जातर मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छलावट में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
विज्ञापन


अधिष्ठाता लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में देर शाम तक चला नाटियों का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी में इन दिनों शाड़ की जातर मेला चल रहा है। अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में मेला सज रहा है। ग्रामीण संग रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में मंगलवार को देव आगमन के साथ एक दिवसीय मेला शुरू हुआ। ग्रामीणों ने अपने ईष्ट देवता साहिब का फूल मालाओं से स्वागत किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने देवता साहिब से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने नाते-रिश्तेदारों संग नाटियों का खूब दौर चलाया। देर शाम तक ग्रामीण, देवलू और रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते रहे। एक दिवसीय मेले में ग्रामीण देर शाम तक नाचते गाते रहे। ग्रामीणों में बिहारी लाल, हिम्मत सिंह ठाकुर, संजीव, उत्तम कायथ, चांद ठाकुर, राकेश चौहान और तिलक खिमटा ने कहा कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण अपनी पारंपरिक संस्कृति को संजोये हुए हैं। मेले हमारी प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति की पहचान है। मेलों से जहां लोगों में आपसी मेल-जोल बढ़ता है, वहीं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर भी प्राप्त होता है। वहीं, सोमवार को भी देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में कमलाऊ गांव में शाड़ की जातर मेला धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक ग्रामीण वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते रहे। मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने ईष्ट देवता का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें