फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है : बंटी

विज्ञापन
एसएफआई इकाई रामपुर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में मौजूद छात्र और छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने मंगलवार को रामपुर महाविद्यालय में जनरल हाउस का आयोजन किया। रामपुर में पूर्व जिला मुख्य वक्ता बंटी ठाकुर ने छात्रों को जनरल हाउस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है। युवा पीढ़ी के कंधे पर देश का भविष्य टिका हुआ है। जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि ‎20वीं सदी के पहले कुछ दशक ‎स्वदेशी आंदोलन 1905 में बंगाल प्रांत को दो भागों में विभाजित करने के कदम ने एक विशाल ‎विद्रोह को जन्म दिया। विद्रोह इतिहास में स्वदेशी आंदोलन के रूप में प्रसिद्ध है। छात्र समुदाय ने खुद को इसके लिए समर्पित कर दिया। पहला छात्र संघ का 1919 में रिपन कॉलेज में भारत का पहला निर्वाचित छात्र संघ बना। इसके अध्यक्ष निरंजन सेनगुप्ता बाद में एक क्रांतिकारी और कम्युनिस्ट नेता बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें