फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते राहत कार्यों को पूरा करें विभाग : नंद लाल

विज्ञापन
सातवें राज्य वित आयोग अध्यक्ष एंव स्थानीय विधायक नंद लाल कंदरेडी क में आपदा प्रभावित क्षेत्र क
विज्ञापन
सातवें वित्तायोग अध्यक्ष ने ननखड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन


नुकसान का जायजा लेकर आपदा प्रभावितों की सुनीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। इस वर्ष जून से शुरू हुई भारी बरसात से समूचे उपमंडल में काफी क्षति पहुंची है। ननखड़ी तहसील में सड़कों, घरों और बागवानों के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण कई पंचायतों का अभी भी संपर्क कटा हुआ है। बागवानों को अपनी नकदी फसल सेब मंडी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। रविवार को सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को राहत कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ननखड़ी तहसील के कलेडा, बेलू, सुरड और कंदरेड़ी का दौरा किया। उन्होंने रेस्ट हाउस सूरड में प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। मौके पर विभागाें के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी, कांग्रेस नेता अनिरूद्ध सिंह बिष्ट, अश्वनी शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें