फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: होमस्टे में जुआ खेलते सात व्यक्ति पकड़े, 10 हजार रुपये नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
होमस्टे में जुआ खेलते सात व्यक्ति पकड़े, 10 हजार रुपये नकद बरामद
विज्ञापन

. डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने बुधवार रात को दी दबिश, झाकड़ी थाना में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
झाकड़ी में एक होमस्टे में जुआ खेलने के आरोप में सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्तों के साथ 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार की मध्यरात्रि को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होमस्टे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान सात व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस थाना झाकड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है और इनमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें