नेरवा में एनएसएस शिविर के समापन पर मौजूद स्वयं सेवक और तहसीलदार। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
नेरवा(रोहड़ू)। शहीद श्याम सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हाे गया। शिविर में 65 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवियों की विशेष दिनचर्या रही। स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी, मॉर्निंग असेंबली, योग ध्यान, परेड, बौद्धिक सत्र, खेल सत्र, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रोजाना अलग-अलग विभागों से आए स्रोत व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों को जागरूक किया। समापन पर तहसीलदार नेरवा कुश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा, अनुशासन और निस्वार्थ भावना का महत्व बताया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवियों को पारितोषिक भी वितरित किए गए। पाठशाला के प्रधानाचार्य दिनेश स्टेटा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी ममता तेगटा, सहयोगियों विनय ठाकुर और कर्म सिंह ठाकुर समेत सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी।