फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे एनएसएस स्वयंसेवी

विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
. सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, गतिविधियों से होंगे रूबरू
विज्ञापन

.शुभारंभ पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में मंगलवार को एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवी दत्तनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। शुभारंभ पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। इस विशेष शिविर में 50 स्वयंसेवी पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता से जुड़ीं गतिविधियों का संचालन करेंगे। मंगलवार को शुभारंभ पर एसएमसी की अध्यक्ष पार्वती आनंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ प्रवक्ता बृज ठाकुर एनएससी कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह लक्टू, पविंद्रा नेगी, समस्त स्टाफ और स्वयंसेवियों सहित विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों ने लोक नृत्य पेश कर प्रदेश की लोक-परंपराओं को दर्शाया। इसके अलावा कथकली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। स्वयंसेवियों ने देश की विविध सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर प्रस्तुत किया। इस मौके पर बृज ठाकुर, देवेंद्र लक्टू और पविंद्रा नेगी ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्वयंसेवियों को स्रोत व्यक्ति अपने अपने विषय के बारे जानकारी देंगे। इसके अलावा स्वयंसेवी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें