फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धारगौरा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे स्वयंसेवी

विज्ञापन
धारगौरा स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, 25 स्वयंसेवी ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारगौरा में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में 25 स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में धारगौरा पंचायत प्रधान संदीपा कश्यप बतौर मुख्य अतिथि और विद्यालय की सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता मंदोदरी देवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केएन शर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संदीपा कश्यप ने स्वयंसेवियों को निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी और स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जाएगा। शिविर की थीम स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल और नशामुक्त समाज है। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संत आरती आनंद और वीरेंद्र नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें