फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोफदा स्कूल में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
सीनियर सकेंडरी स्कूल दोफदा में एनएसएस ​शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित कैडट्स, स्टाफ और अति​थि
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोफदा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हो गया। व्यापार मंडल दोफदा के प्रधान रविंद्र कराटा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार और मनीषा मेहता ने मुख्य अतिथि रविंद्र कराटा का स्वागत किया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने गीत गाया। स्वयंसेवक हिमांशु ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने मुख्य अतिथि के समक्ष पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी मनीषा मेहता ने सात दिवसीय कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। इतिहास प्रवक्ता निरंजन शर्मा और मुख्य अतिथि रविंद्र कराटा ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि रविंद्र कराटा ने स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निरंजन शर्मा, दिलीप मेहता, चमन, वीरेंद्र शर्मा, सुभद्रा नेगी, गगनदीप, चंद्र कीर्ति, महिमा और मीनाक्षी उपस्थित थे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक तथा विद्यालय के सभी छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें