फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर हुआ शुरू

विज्ञापन
आनी कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार से शुरू हुआ। इस शिविर में दो इकाइयों के 100 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जो 23 फरवरी तक चलेगा। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और प्रो. सीमा के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होकर किया। प्राचार्य महोदय ने माता सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा ने सात दिवसीय विशेष शिविर के मुख्य अतिथि, शिक्षक और गैर शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने इस विशेष शिविर के कार्यक्रमों की रूपरेखा संक्षिप्त में प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है, जो विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता एव सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि वे शिविर की प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ भाग लें और समाज की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में कार्य करें। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर के पहले दिन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने स्रोत व्यक्ति के रूप में एनएसएस की भूमिका, महत्व और क्रिया कलापों के बारे में स्वयंसेवियों को जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें