फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को आपात स्थिति से लड़ने में सक्षम बनाना लक्ष्य : दुल्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में एनएसएस का सात दिवसीय वार्षिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर को संवारा और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी पीपी दुल्टा ने कहा कि शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी। सूबे में स्वच्छता और पर्यावरण को बचाने की अलख जगाई जाएगी। कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक कार्यों के लिए तैयार करना और उन्हें आपात स्थिति से लड़ने में सक्षम बनाना है। शिविर के दौरान रामपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में विभिन्न विभागों के स्रोत व्यक्ति स्वयंसेवियों को अपने अपने विभागों से संंबंधित जानकारी मुहैया करवाएंगे और स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन करेंगे। शिविर में करीब 55 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें