फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनोघाट में सेवादारों ने की पेयजल स्रोत की सफाई

विज्ञापन
संत निरंकारी मंडल ठियोग द सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिन पर सफाइ अ​भियान करते हुए
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। संत निरंकारी मंडल ब्रांच ठियोग ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रोजेक्ट अमृत के तहत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के रूप में जनोग घाट के नजदीक पानी की बावड़ी की सफाई की। इस मौके पर अनु ब्रांच के सेवादल यूनिट नंबर 792 के सेवादारों ने भी भाग लिया। ब्रांच संचालक शिव वरदान गुप्ता ने बताया कि शाखा की ओर से कई प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें धार्मिक सद्भाव कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई, स्वास्थ्य शिविर लगाने सहित अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और आदरणीय राज पिता जी महाराज के प्रवचनों से मिली सीख को दिया। इस मौके पर सेवादार आत्मा राम, रवि कुमार, सुनील कुमार, सुदीक्षा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, अंजलि कुमारी, रेनू कुमारी, रेखा कुमारी सहित अन्य सेवादल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें