फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शालवी नदी के बदलते स्वरूप पर नेरवा में विचार गोष्ठी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। सिटिजंस फोरम नेरवा की ओर से शनिवार को शालवी नदी के बदलते स्वरूप पर विचार गोष्ठी आयोजन किया जा रहा है। यह गोष्ठी नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर-1 स्थित शालू रिवर पार्क में दोपहर 2:00 बजे होगी। इसमें कूपर टिब्बा से नेरवा तक शालवी नदी का बदलता स्वरूप विषय पर चर्चा की जाएगी। फोरम के दीपक सूद ने बताया कि इस चर्चा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य चौपाल क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली शालवी नदी की वर्तमान स्थिति पर विचार करना है। इसमें नदी को पहुंच रही अपूरणीय क्षति पर विस्तार से चर्चा होगी। विशेष रूप से कूपर टिब्बा से निकलने वाली शालवी नदी के जलस्तर में हो रहे लगातार बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गर्मियों के दौरान नदी का जलस्तर साल-दर-साल घटता जा रहा है। वहीं, बरसात के मौसम में इसमें अत्यधिक बाढ़ की स्थिति बन रही है। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। इसके अलावा, अधिकांश स्थानों पर स्वच्छ रहने वाली शालवी नदी नेरवा के आसपास प्रदूषण की चपेट में आ रही है। गोष्ठी में नदी को प्रदूषण से बचाने के उपायों पर मंथन किया जाएगा। इसके प्राकृतिक प्रवाह को संरक्षित करने के तरीकों पर भी विचार होगा। जनसहभागिता के माध्यम से शालवी नदी के संरक्षण के लिए प्रभावी उपायों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से इस महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने की अपील की है। वे अपने सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें