रामपुर बुशहर। स्वयं सहायता समूह ने अखाड़ा परिसर में राखियों के स्टॉल लगाए हैं। समूह की महिलाओं और लड़कियों ने अपनी बनाई राखियां बेचने के लिए रखी हैं। स्टॉल में 10 से 100 रुपये तक की राखी बिक रही है। लोगों को हाथों से बनीं राखियां बहुत पसंद आ रही हैं। समूह की रवीना, राधिका, प्रवीणा, अंजली बुशहरी, हीना, सांची, रेहिना, दिव्यांशी और निशांत ने कहा कि पिछली बार भी स्टॉल लगाए थे। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है। संवाद