रामपुर बुशहर। रिकांगपिओ में 29 मार्च को अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन होगा। एचपीसीए अंतर जिला सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल से शुरू होगी। चयन प्रक्रिया पुलिस लाइन ग्राउंड रिकांगपिओ में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर के महासचिव तारा चंद ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ी चयन में भाग लें। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ियों को 8 दिन तक पुलिस लाइन मैदान रिकांगपिओ में क्रिकेट अभ्यास सत्र और शारीरिक फिटनेस सत्र में हिस्सा लेना होगा। सभी चयनित खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र में भाग लेना अनिवार्य है।