रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में एनसीसी की नई पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन किया गया। एनसीसी की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन एनसीसी के लिए किया गया। आठ एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने इस दौरान कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने एनसीसी से जुड़ने के विभिन्न लाभों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, देशभक्ति और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के शिविरों एवं गतिविधियों में भाग लेने के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेट्स को एनसीसी में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रत्येक गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक संबोधन से कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला।