रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के आठ प्रशिक्षुओं का दो प्रमुख कंपनियों में चयन हुआ है। महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने दो सफल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कीं। पहली प्लेसमेंट ड्राइव 2 मई को लीफ फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद के सहयोग से हुई। इस ड्राइव में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के चार छात्र-छात्राएं चयनित हुए। इनमें नितिन कुमार चोपड़ा, चेत राम, निशा ठाकुर और अंचल पुंडीर शामिल हैं। दूसरी प्लेसमेंट ड्राइव 20 मई को फार्मा फोर्स लैब पांवटा साहिब के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें 24 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। चयन के बाद चार छात्रों को 2.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर ट्रेनी के रूप में नियुक्ति मिली। चयनित छात्रों में सुमित शर्मा, अभिनव बंसल, अरुण शेखर और अजय कुमार शामिल हैं। महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ अधिकारी पंकज जिंटा ने इन ड्राइव का आयोजन किया। महाविद्यालय के निदेशक विनय ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।