बाल विकास परियोजना रामपुर ने साक्षात्कार के परिणाम किए घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार किए गए थे। नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सहायिकाओं का चयन हुआ है। क्याओ (कावधार) में पिंकी, कुट (सुरू) में शबनम, देवठी (शील प्रोग्र) में रेखा, देवठी (जुआ) में किरण बाला, ज्यूरी (बई बाग) में कविता, डंसा (राय शरण) में संगीता देवी, भड़ावली (नोगली-1) में सुमन, मशनू(दोफदा) में सेना और ज्यूरी में अंजलि का चयन हुआ। बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न की गई। चयनित सहायिकाओं को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी कर सेवाओं के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने ने सभी सहायिकाओं को शुभकामनाएं और ईमानदारी पूर्वक से कार्य करने का आह्वान किया।