रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 के तहत राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र नितिन और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आंचल ने सीमा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। दोनों विद्यार्थियों ने प्रभावशाली तर्क और उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने नितिन और आंचल को बधाई दी।