फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर से 120 सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक किए जाएंगे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
26 फरवरी को रिकांगपिओ, 27 को पूह, 28 को भावानगर में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के लिए 120 पद निकाले हैं। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर कैंपस साक्षात्कार करवा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यवेक्षकों का वेतन 17,500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व बायोडाटा सहित 26 फरवरी को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ पूर्वाह्न 11:00 बजे पहुंचे। इसके अलावा 27 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय पूह और 28 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय भावानगर में पूर्वाह्न 11:00 बजे पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें