फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती में 23 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के युवाओं को सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पद पर भर्ती करने के लिए एसआईएस हमीरपुर ने भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया। इसमें जिले के कुल 23 युवाओं का चयन हुआ है, जो अब एसआईएस के प्रशिक्षण केंद्र बड़सर में दो माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उसके इसके बाद उनकी विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में तैनाती होगी। भावानगर के उप रोजगार कार्यालय में एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी ने सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। जिले के तीनों ब्लॉकों में कंपनी ने भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया। इनमें से छह भावानगर, पूह से दस और कल्पा से सात युवकों का चयन किया गया है। कंपनी ने जिलेभर से कुल 150 पदों को भरने का लक्ष्य रखा था, वहीं भर्ती प्रक्रिया में अपेक्षा के कम युवाओं ने ही भाग लिया। जिलेभर से इस बार कुल 23 युवाओं का चयन हुआ है। इन युवाओं को अब हमीरपुर के बड़सर स्थित केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती को लेकर जिले के युवाओं को अधिक जानकारी नहीं मिल पाई थी, जिसे देखते हुए जिले के युवाओं को फिर से रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से 15 से 30 जुलाई तक फिर से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एसआईएस हमीरपुर के भर्ती प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुए युवाओं को एसआईएस आरटीए बड़सर हमीरपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद इन्हें बतौर सुरक्षा कर्मी कंपनियों, मॉल, अस्पताल, बैंक और अन्य स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें