फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज में डूबे चालक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिले के खारो पुल के पास सतलुज नदी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के लापता चालक का दूसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और सीमा सड़क संगठन के जवान लापता चालक की तलाश सतलुज किनारे कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को करीब 50 जवानों का दल स्कीबा से लेकर कड़छम डैम तक चालक की तलाश में जुटा रहा। गौर हो कि खारो पुल के समीप एनएच-5 पर शनिवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक दीपक लापता हो गया था। शनिवार को भी लापता चालक की तलाश में पुलिस और सीमा सड़क संगठन के जवान जुटे रहे।
रविवार को पुलिस थाना मूरंग से एएसआई पुष्पदेव शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम और सीमा सड़क संगठन के आरसीसी-68 पोवारी किन्नौर और आरसीसी 108 समदो से आए करीब 50 जवानों ने स्कीबा से लेकर कड़छम तक अलग-अलग टीमें बनाकर तलाशी अभियान चलाया। मगर लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी पीके सिंह, ओसी समदू चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तलाशी अभियान चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि लापता चालक की तलाश में रविवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। स्कीबा से लेकर कड़छम डैम साइड तक सतलुज नदी के किनारे जवानों के विभिन्न दल लापता चालक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें