फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में अंडर-14 प्रतियोगिता शुरू 19 स्कूलों के 255 खिलाड़ी ले रहे भाग

विज्ञापन
कुमारसैन में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद एसडीएम मुकेश शर्मा और अन्य। स्रोत :
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम मुकेश शर्मा ने किया प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिक्षा खंड कुमारसैन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को जेबीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभारंभ पर एसडीएम मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उपमंडल के 19 विद्यालयों के करीब 255 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथि एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। जेबीएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी टीमों और खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य तारा देवी, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कौशल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें