फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: . बांदल से कुटल सड़क को दुरुस्त करने के विभाग को दिए निर्देश

विज्ञापन
एसडीएम निरमंड न उपतहसील नित्थर पहुंचकर सडक़ों का लिया जायजा। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम ने जांची नित्थर की सड़कों की हालत
विज्ञापन

. नित्थर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 15 अगस्त के बाद होगी विशेष बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की विभिन्न सड़कों का एसडीएम जगदीप सिंह राठौर ने जायजा लिया। उन्होंने बांदल से कुटल तक खतरों भरी बनी सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से उचित बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। उपतहसील नित्थर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक सुधार को लेकर उन्होंने 15 अगस्त के बाद बैठक करने की बात कही। एसडीएम राठौर ने नित्थर, दुराह, शारवी, कुटल और बांदल तक की सड़क का निरीक्षण किया। ये क्षेत्र सेब बहुल क्षेत्र हैं और यहां सेब सीजन शुरू हो चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही बांदल से कुटल सड़क पर दो स्थानों पर गिरे डंगों को जल्द दुरुस्त कर बेहतर सड़क सुविधा देने के निर्देश दिए। राठौर ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत संतोषजनक है। बागवानों का सेब सही समय पर मंडी पहुंचे, इसके लिए लोक निर्माण विभाग को यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपतहसील मुख्यालय में बस स्टॉप और टैक्सी स्टैंड निर्धारण को लेकर 15 अगस्त के बाद नित्थर में बैठक की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा होगी और ग्रामीणों सुझाव लिए जाएंगे ताकि यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें