फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने किया राजा वीरभद्र सिंह पार्क का निरीक्षण

विज्ञापन
एसडीएम ने किया राजा वीरभद्र सिंह पार्क का निरीक्षण
विज्ञापन
नगर परिषद को सुधार कार्यों के दिए निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने शुक्रवार को राजा वीरभद्र सिंह पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएसपी प्रणव चौहान और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया कि पार्क की रेलिंग कई जगह क्षतिग्रस्त है। एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर नई रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पार्क के मुख्य द्वार (गेट) का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। इससे पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। एसडीएम ने कहा कि पार्क परिसर में आने वालों की सुविधा के लिए एक कैफेटेरिया स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा पार्क में लाइट व्यवस्था, पेयजल सुविधा, फव्वारों के पुनर्स्थापन और शौचालय निर्माण जैसे कार्यों को आगामी चरण में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क के समग्र विकास के लिए सकारात्मक, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें