बेहतर प्रबंधन के लिए मेगा मॉक ड्रिल को लेकर बैठक कर रहे एसडीएम चौपाल
चौपाल (रोहड़ू) । आपदा प्रबंधन को लेकर एसडीएम हेमचंद वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल को केवल अभ्यास भर नहीं, बल्कि वास्तविक घटना की तरह ही लें। इससे आपदा प्रबंधन योजना कारगर बनाने में मदद मिलेगी। दरअसल, बाढ़ और भूस्खलन जैसी किसी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशासन 4 अप्रैल को मेगा मॉक ड्रिल के जरिये अपनी तैयारियों को परखेगा। इस दौरान चिह्नित स्थल पर बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को लेकर बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चौपाल प्रशांत शर्मा, नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन परमार, डिग्री कॉलेज चौपाल के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान भी उपस्थित रहे। - संवाद