डीएवी कालेज कोटखाई में एचबी की जांच करवाती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में वीरवार को एनएसएस इकाई ने एफआरयू कोटखाई के सहयोग से हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने भी भाग लिया। इस दौरान छात्राओं के रक्त की जांच की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय-समय पर खून की जांच करवाना आवश्यक है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।