स्काउट एंड गाइड किन्नौर के छात्र और छात्राएं तमिलनाडु से वापिस लौटने पर शिक्षा विभाग किन्नौर
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डायमंड जुबली जंबूरी त्रिची तमिलनाडु से लौटने पर द भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला किन्नौर के स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवियों को उप निदेशक उच्च शिक्षा ने सम्मानित किया। जिला किन्नौर के चार स्काउट, 4 गाइड्स, एक गाइड कैप्टन, एक स्काउट मास्टर ने भाग लिया। डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन 28 जनवरी से 3 फरवरी को तमिलनाडु में किया गया। इसमें भारत और अन्य पड़ोसी देशों के स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। इस डायमंड जुबली में हिमाचल प्रदेश के 260 लोगों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। जिला किन्नौर की अगुवाई गाइड कैप्टन संज्ञा डोल्मा और स्काउट मास्टर किरण कुमार ने की।